Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

फर्रुखाबाद: बोलेरो-टेंपो की भिड़ंत में सात लोगों की मौत होने से चीत्कार उठा समूचा गांव

कबीर बस्ती न्यूज:

फर्रुखाबाद: जिले में साकार विश्वहरि के सत्संग से लौटते वक्त एक ही गांव के सात लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतकों के घर पर देर रात रिश्तेदारों और पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया। कासगंज के पटियाली क्षेत्र के अशोकपुर गांव के पास बोलेरो-टेंपो की भिड़ंत में क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली के सात लोगों की मौत होने से गांव में चीत्कार मच गया।

पुरुष कासगंज के लिए रवाना हो गए। घरों में बच्चे, महिलाएं ही रह गईं। दुर्घटना में जान गंवाने वाली रूपरानी के परिवार के ही छह लोग मृतकों में शामिल हैं। घरों में हालात ऐसे हो गए कि कोई किसी को सांत्वना तक देने की स्थिति में नहीं था। गांव के लोग इन घरों में पहुंचकर तड़प रही महिलाओं, बच्चों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ महिलाओं के बेहोश होने पर मुंह में पानी डाला जा रहा था।

नीरज देवी, रूपरानी, सुनीता के बेटों की बहुओं, बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों का हाल देख हर किसी की आंख नम हो रही थी। टेंपो चालक सरनाम के गांव रायपुर से दोनों बड़े भाई कासगंज चले गए। परिवार में उनकी पत्नियां थीं। शादीशुदा तीनों बहनें और रिश्तेदार भी देर शाम गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। सरनाम की 11 मई को प्रयागराज बरात जानी थी, लिहाजा वह कह रहा था कि सब कुछ ठीकठाक हो जाए, इसलिए बाबा विश्वहरि के दर्शन करने जाएंगे। पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटियाली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे को घायलों का निशुल्क इलाज एवं मदद के निर्देश दिए। सीएम योगी के ट्वीट से पहले ही जिले के प्रशासनिक अफसर मौके पर थे, लेकिन ट्वीट आने के बाद और गंभीर नजर आए।