लखनऊ: बेटिकट यात्रियों के विरुद्घ चलाया अभियान, 88 हजार लोग धरे गए,रेलवे ने जुर्माने के रूप में छह करोड़ रुपये वसूले

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बेटिकट यात्रियों के विरुद्घ अभियान चलाया जिसमें 88 हजार लोग धरे गए। इन सबसे रेलवे ने जुर्माने के रूप में छह करोड़ रुपये वसूले। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा टिकट चेकिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के नेतृत्व में अभियान जारी है। सिर्फ अप्रैल में कुल 88,329 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों से रेलवे ने 6,07,21,410 रुपये जुर्माना वसूला।

टिकट चेकिंग कुल 445 गाड़ियों में की गई। इस दौरान यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया गया। साथ ही साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। डीआरएम एसकेसपरा ने बताया कि रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल प्रशासन प्रयासरत है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर