Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मेरठ: पंचायत चुनाव की रंजिश मे हुई किसान वीरेंद्र की हत्या, आरोपियों के तलाश मे पुलिस

कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ: जनपद के कंकरखेड़ा में बुधवार रात करीब दो बजे शादी समारोह से लौटते समय नेशनल हाईवे (एनएच) 58 पर किसान वीरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान शिवकुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में यह वारदात हुई है।

जेवरी गांव निवासी बिसम्बर के बेटे वीरेंद्र सिंह (42) और ज्ञानेंद्र बुधवार की रात शगुन फार्म हाउस में अपने रिश्तेदार अनिल के बेटे आकाश की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इनके साथ साधारणपुर निवासी सुबोध और इंचौली के भूषण भी थे। रात करीब दो बजे वीरेंद्र और भूषण बाइक से घर लौट रहे था। वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हाईवे पर कार सवार जेवरी गांव के प्रधान शिब्बु उर्फ शिवकुमार, कृष्ण उर्फ ओमकार व एक अज्ञात ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने वीरेंद्र को धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जमकर पीटा। भूषण ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को ज्ञानेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान शिब्बू उर्फ शिवकुमार, कृष्ण व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। आरोपियों की तलाश दबिश दी जा रही है। 

वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया जाते समय धमकी दे गए आरोपी  किसान वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र का आरोप है कि शिब्बू और कृष्ण उर्फ ओमकार ने भागते समय फायर भी किया। आरोप है कि जाते हुए शिब्बू ने धमकी दी कि एक को मार दिया है, अगर कार्रवाई की तो बाकी को बाद में मार देंगे।
ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले हुए प्रधानी के चुनाव मे वीरेंद्र ने ग्राम प्रधान शिब्बू उर्फ शिवकुमार के खिलाफ वाली पार्टी को चुनाव लड़ाया था। चुनाव में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। तभी से रंजिश थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान शिवकुमार ने एक दरोगा के साथ भी हाथापाई कर डंडे से वार किए थे। इस मामले में भी कंकरखेडा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

वीरेंद्र के कुनबे के लोगों में गम और आक्रोश है। बृहस्पतिवार को वीरेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए जेवरी गांव लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वीरेंद्र की शादी करीब 21 साल पहले विरेंद्री से हुई थी। उनके तीन बच्चे, बेटा सूर्यांश, बेटी पायल और सोनिया हैं।
वीरेंद्र रिश्तेदार अनिल के बेटे आकाश की शादी में खूब झूमे थे। पुलिस ने शादी समारोह की फुटेज भी ली हैं। इनमें वीरेंद्र डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीरेंद्र के भांजे सागर कसाना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड से से सम्मानित किया था। वीरेंद्र ने यह फोटो अपनी फेसबुक वॉल पर भी डाल रखी थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गाड़ी की नहीं हुई पहचान 
इंस्पेक्टर कंकरखेडा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रात में खिर्वा रोड, पंट्रोल पंप पर जहां से वीरेंद्र गए है, वहां लगे  सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। रात में वीरेंद्र की बाइक का पीछा करती एक कार तो दिखाई दे रही है पर अंधेरा होने की वजह से नंबर नहीं दिखा।