ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

लखनऊ: 76 लाख रुपये लेकर दो कस्टोडियन फरार, विभूतिखंड थाने में केस दर्ज

                                           पुलिस दोनों की कर रही है तलाश
कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ। बैंक के एटीएम में कैश लोड करने वाले दो कस्टोडियन 76 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सीएमएस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विभूतिखंड इलाके में स्थित सीएमएस इन्फोसिस्टम कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारी अंब्रीश मिश्रा व आदर्श पांडेय बैंक एटीएम में कैश लोड करने का काम करते हैं। सीएमएस कंपनी के शाखा प्रबंधक अरिदमन सिंह के मुताबिक, 19 अप्रैल को राजधानी के रूट नंब सात पर कस्टोडियन अंब्रीश मिश्रा व आदर्श पांडेय को एटीएम में लोड करने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। दोनों ने ब्रांच के वाल्ट से रूट के 36 एटीएम में लोड करने के लिए एक करोड़ 97 लाख रुपये ले लिया। दोनों को 95 लाख रुपये लोड करना था। वहीं 97 लाख रुपये वापस शाम को वाल्ट में जमा करना था। शाम को मिलान करने पर पता चला कि पांच लाख रुपये कम जमा किए गए हैं।

दूसरे दिन दोनों कस्टोडियन ड्यूटी पर नहीं आए तो ब्रांच की ओर से दोनों को कॉल कर संपर्क किया गया। लेकिन दोनों के फोन बंद आ रहे थे। अरिदमन ने बताया कि घर वालों के साथ-साथ दोनों की नौकरी के लिए गारंटी देने वालों से भी संपर्क किया गया। सभी ने घर न आने की बात कही। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि दोनों 76 लाख 26 हजार 500 रुपये गबन कर फरार हो गए हैं। विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक, शाखा प्रबंधक अरिदमन सिंह की तहरीर पर अंब्रीश मिश्रा व आदर्श पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
प्रबंधक अरिदमन सिंह के मुताबिक, रकम कम मिलने के बाद दोनों को जिन एटीएम पर रकम जमा करनी थी। उनकी जांच करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई। इस पर वाराणसी ब्रांच से कस्टोडियन संतोष पटेल व प्रवीण गुप्ता के साथ ऑडिटर रामू सिंह को भेजा गया। सभी ने मिलकर जांच की। जांच में सामने आया कि किसी एटीएम में 6 हजार, तो कहीं तीस लाख रुपये कम मिले। दोनों ने मिलकर कुल 76 लाख रुपये पार कर दिए।