प्रथम पुण्य तिथि पर याद किये गये शिक्षक राघवेन्द

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा बनकटी के परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर ब्लाक व्यायाम शिक्षक राघवेन्द्र शरण पाण्डेय को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर याद किया गया । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक   अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि राघवेन्द्र शरण का निधन शिक्षक समाज की बड़ी क्षति है। उन्होने व्यायाम के क्षेत्र में छात्रों में विशेष रूचि पैदा की थी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रचार मंत्री मारूफ खान ने कहा कि राघवेन्द्र शरण समर्पित शिक्षकों में से एक थे, उनके आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज स्तव्ध रह गया था। ऐसे शिक्षकों को याद रखे जाने की जरूरत है।
श्रद्धांजलि सभा में सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, शशांक पाल उर्फ धीरू पाल, राम रेखा चौधरी, राघवेन्द्र उपाध्याय, उर्मिला पाण्डेय, दुर्गेश राव, साधना शर्मा, प्रेमचन्द्र चौधरी, मृदुला मिश्रा, कंचन चौधरी, जगदीश चौधरी, विनोद, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, राम अछैवर चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, वंदना जायसवाल, गिरजेश उपाध्याय, मो0 इकबाल, सत्येन्द्र कुमार यादव, आंशु विश्वकर्मा आदि ने राघवेन्द्र शरण पाण्डेय से जुड़े स्मृतियों को साझा करते हुये उन्हें नमन् किया। संचालन करते हुये अशोक कुमार मौर्य ने विस्तार से जानकारी दी। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर नमन् करने वालों में  आशा तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, शान्ती यादव, अतुल कृष्ण राज, चन्द्रशेखर, धर्मेन्द्र उपाध्याय, विकास सिंह, लालजी पाठक, गिरीश चौधरी, प्रमोद चौधरी, अतुल कुमार, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, केशव प्रसाद, संध्या तिवारी, विजय सिंह, वृजेश गुप्ता, धु्रवचन्द्र यादव, रामगुणाकर यादव, अशोक कुमार, धु्रव नारायण दूबे, महेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार, रवि प्रताप सिंह, मंजेश राजभर, मुकेश विन्द, मंजू यादव, विनोद कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर