Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शनिवार को कबीर साहित्य सेवा संस्थान द्वारा प्रेस क्लब के सभागार में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कड़ी तपस्या के बाद आने वाली ईद मिठास का पर्व है। अपने देश में गंगा जमुनी तहजीब ने रिश्तों को सदा मजबूती दी है। ईद हमें एक दूसरे से प्रेम करने, मानव से मानव के मिलन का संदेश देता है।
ईद मिलन समारोह में डा. रामकृष्ण लाल जगमग’ सिद्धेश सिन्हा, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, श्याम प्रकाश शर्मा एडवोकेट, रईस आलम, ताहिर अली, अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, राजेश पटेल, जगदम्बा प्रसाद भावुक, विश्वनाथ वर्मा, बाबूराम वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव आदि ने कहा कि दुनियां के सभी धर्म मनुष्य के प्रगति, शांति का संदेश देते हैं। अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि हमें धर्म के नाम पर संघर्ष की जगह परस्पर प्रेम, भाईचारा विकसित करने पर जोर देना चाहिये। संचालन करते हुये नीरज वर्मा नीर प्रिय ने ईद के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक एवं कबीर साहित्य सेवा संस्थान अध्यक्ष सामईन फारूकी ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापन किया। मुख्य रूप से दीपक प्रसाद, लवकुश, जे.पी. चौधरी, मो. वसीम, डा. नरेन्द्र चौधरी, हेमन्त आदि शामिल रहे।