Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

खण्ड विकास अधिकारी ने किया इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्द्यालय का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गौर विकास क्षेत्र के मुसहा प्रथम में स्थित इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्द्यालय लोकप्रियता के रिकार्ड तोड़ रहा है। एक ओर जहां सरकारी स्कूलों की व्यवस्था, पठन पाठन के स्तर को लेकर रोज निंदा होती है वहीं इस विद्यालय में पाल्यों को प्रवेश कराने वाले अभिभावकों की भीड़ लग रही है। इसके साथ ही प्रायः कोई अधिकारी विद्यालय के विजिट को पहुंच रहा है।

शनिवार को विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी केदार नाथ कुशवाहा ने विद्यालय को दूसरे विद्यालयों और अध्यापकों की प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होने विद्यालय के पर्यावरण, वाल पेण्टिंग, पौधों और बागवानी की साज सज्जा, प्रधानाध्यापक रामसजन यादव के प्रबंधन आदि की खूब तारीफ की। अधूरे पड़े कुछ निर्माण कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने का पंचायत सेक्रेटरी को निर्देश दिया। खण्ड विकास अधिकारी ने विद्यालय में एमडीएम शेड बनवाने के लिये जूनियर इंजीनियर को स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया।

शीघ्र ही एक सुसज्जित शेड का निर्माण होगा जहां बच्चे बैठकर भोजन कर सकेंगे। निरीक्षण के बाद खण्ड विकास अधिकारी ने परिसर में बादाम का पौधा लगाया। इससे पहले उनका फल मालाओं, अंगवस्त्र और मोमेन्टो देकर प्रधानाध्यापक च स्टाफ के द्वारा स्वागत किया गया। निरीक्षण के समय एडीओ पंचायत, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, रामजी, पाकीजा सिद्धीकी, दशरथ नाथ पाण्डेय, जगदीश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, विमला देवी, विजय कुमार श्रीवास्तव, शंकराचार्य, रामरती, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।