Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 169 में 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हर्रैया में सम्पन्न हुआ। इसमें कुल 169 शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें राजस्व के 81, पुलिस के 47, विकास के 14, विद्युत के 03, स्वास्थ्य, कृषि एवं जलनिगम के 01-01 तथा अन्य 21 शिकायते है। इसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें, शिकायतकर्ता को सुनें तथा नियमानुसार निस्तारण करते हुए पोर्टल पर आख्या अपलोड करें।
हर्रैया तहसील में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा ना आना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉक्टर चंद्रशेखर, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण के संबंध में निर्देश दिया कि मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जाएगी तथा अभिलेखों के अनुसार निस्तारण करेगी। अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी गरीब व्यक्ति की झोपड़ी नहीं हटाई जाएगी। भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि भूमि खाली कराने के साथ ही उसका कब्जा भी संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत प्राप्त करें और उसकी बैरिकेडिंग कराएं। दोबारा अतिक्रमण ना हो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत की होगी।
स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में निस्तारित विवादों की रिपोर्ट प्रत्येक दिन शाम को उन्हें उपलब्ध कराई जाए। गांव में ड्रोन सर्वे के बाद बनाए गए नक्शे के सत्यापन के लिए चौपाल लगाकर प्रत्येक गांव में सुनवाई की जाए तथा लोगों की आपत्तियां प्राप्त की जाए। आपसी सुलह-समझौते के आधार पर इसका निस्तारण करें तथा प्रत्येक दिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत 778 गांव का सर्वे पूरा हो गया है। 618 गांव का प्रपत्र पांच पूर्ण कर लिया गया है। नक्शे के आधार पर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। तहसील दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, एसओसी अनिल कुमार राय, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।