व्यापार मण्डल कार्यालय पर निःशुल्क प्याऊ की शुरूआत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। 42 से 45 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप से राहगीरों को राहत दिलाने के लिये मालवीय रोड स्थित व्यापार मण्डल कार्यालय पर निःशुल्क प्याऊ की शुरूआत की गयी है। समाजसेवी एवं पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होने कहा शहरी क्षेत्र में लगे सारे वाटर कूलर खराब पड़े हैं, ऐसे में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिये पानी की बंद बोतलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ऐसे में निःशुल्क प्याऊ असंख्य लोगों को राहत देगा। खास तौर से आम आदमी को 20 से 25 रूपये कीमत चुकाकर पानी की बोतल नही खरीद सकते हैं। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा शहर समाजसेवियों से भरा पड़ा है। लोगों को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों में अपना योगदान देना चाहिये। उन्होने बताया यह प्याऊ 15 दिनों तक लगातार सक्रिय रहेगा। निःशुल्क प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर संत कुमार नंदन, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, रामसजन यादव, रंजीत श्रीवास्तव, डा. अजीत श्रीवास्तव, डा. प्रदीप कुमार सिंह, शंभूनाथ कसौधन, अंकुर श्रीवास्तव, किशन के गोयल, सूर्यकुमार शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर