Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मथुरा: लिव इन मे रह रही प्रेमिका का गर्दन प्रेमी ने कुल्हाडी से उडाया, फरार

                      तीन राज्यों मे पुलिस टीम कर रही है हत्यारे की तलाश, अभी भी पुलिस के हाथ हैं खाली
कबीर बस्ती न्यूज:

मथुरा: थाना गोविंद नगर के शिवनगर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी की तलाश पुलिस की तीन टीमें हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में तलाश कर रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारोपी नहीं लग सका है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

लिव इन रिलेशनशिप में डेढ़ साल से रह रहे पप्पू खां ने पांच मई को प्रेमिका डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी थी। छह मई की सुबह खून से लथपथ बहन का शव देखकर गीता दंग रह गई। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसएचओ संजय कुमार पांडेय और चौकी बिड़ला मंदिर प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने पूरी जानकारी जुटाई। मृतका की मां की तहरीर पर प्रेमी पप्पू खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हत्यारोपी की तलाश कर रही हैं।

शनिवार की देरशाम तक हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि गोविंदनगर पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हत्यारोपी पप्पू खां की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

मृतका की बेटी वर्षा (9) और करण (4) फिलहाल मौसी और नानी के पास हैं। इन बच्चों को फिलहाल रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार यह बच्चे अपनी मां के बारे में मौसी और नानी से पूछते हैं। नानी और मौसी उन्हें बहलाकर शांत कर देती हैं। फिर भी दोनों बच्चों को अपनी मां की याद सता रही है। नासमझ होने के कारण अपनी मां को याद करना नहीं भूल रहे।