Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर एकत्र किया नमूना, भेजा जांच के लिए प्रयोगशाला

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर सूरज के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी करके नमूना एकत्र किया और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। उल्लेखनीय है कि 8 मई की रात को 10.00 बजे मोबाइल फोन पर यह शिकायत मिली थी कि पॉलीटेक्निक चौराहे के पास हरीओम ढाबा पर खाना खाने के बाद कुछ लोगों को उल्टी हो रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें ग्राहक द्वारा बताया गया कि दाल मखनी एवं मिक्स वेज खाने में खराब है। अधिकारियों द्वारा इसका नमूना लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किया गया। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आज प्रातः खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के द्वारा हंडिया चौराहा स्थित विनायक ट्रेडर्स के परिसर में अत्यंत गंदगी में निर्मित हो रहे अफलातून व खोवा का नमूना लिया गया। मौके पर राहुल कुमार सोनकर पुत्र मनोज कुमार सोनकर निवासी सुर्तीहट्टा, नई बाजार, से यह नमूना एकत्र किया गया। मौके पर 60 किलोग्राम खोवा तथा 90 किलोग्राम अफलातून अपमिश्रित होने के संदेह के आधार पर जब्त कर विनष्ट किया गया। यहां से संकलित नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जांच के समय मौके पर अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनन्जय सिंह, गीता त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहें।