Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कुलविंदर सिंह मजहबी ने रेडक्रास अध्यक्ष को सौंपा राज्यपाल से प्राप्त सम्मान पत्र

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : महामहिम राज्यपाल से लखनऊ में सम्मानित, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य सचिव कुलविंदर सिंह मजहबी ने सम्मान पत्र रेडक्रास की अध्यक्ष श्रीमती सौम्या अग्रवाल को कलेक्टेªट स्थित उनके कार्यालय में मिलकर उन्हें सौंपा। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यो की चर्चा किया तथा उन्होंने गरीबों, असहाय, मजलूम एवं वंचित लोगों की सेवा में सोसाइटी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने रेडक्रास सोसाइटी के 1000 सदस्य बनाने का भी निर्देश दिया है।
सोसाइटी द्वारा पिछले 2 वर्षों में कोविड-19 के दौर में प्रवासी यात्रियों की सेवा के साथ-साथ जानवरों की भी देखभाल की गई है। नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करके मरीजों की सहायता की गई है। सरदार कुलविंदर सिंह मजहबी ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशन में रेडक्रॉस सोसाइटी सक्रिय रुप से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर सूरज, सूर्य लाल, राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।