Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ललितपुर: पाली थाने में किशोरी से दुष्कर्म मामले में शासन के निर्देश पर एसआईटी का गठन, जांच शुरू

                                   झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने इस मामले में जताई थी कड़ी नाराजगी 
कबीर बस्ती न्यूज:

ललितपुर: पाली थाने में किशोरी से दुष्कर्म मामले में शासन के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। अब एसआईटी जल्द ही पाली थाना और दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचकर हर पहलू की जांच करेगी। थाना पाली परिसर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में शासन के निर्देश पर डीआईजी ने एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में एसपी सिटी झांसी विवेक त्रिपाठी के अलावा झांसी व ललितपुर के एक-एक सीओ को भी शामिल किया गया है। टीम जल्द ही ललितपुर के थाना पाली एवं पीड़िता के घर के अलावा भोपाल एवं अन्य स्थलों पर जाकर जांच शुरू करेगी।

थाना पाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ पाली के चार युवकों ने भोपाल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीन दिन तक भोपाल में ही रखा। इसके बाद उसे ललितपुर के थाना पाली ले जाकर थाने छोड़कर चले गए थे, जहां तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा उसे उसकी मौसी को सौंप दिया गया था। आरोप है कि अगले दिन बयान दिलाने के बहाने थाने बुलाया गया और उसी दिन शाम को थानाध्यक्ष ने थाना परिसर स्थित अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थानाध्यक्ष, एक महिला एवं चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

थानाध्यक्ष को निलंबित कर दो दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं घटना के चलते उस समय थाना में तैनात 29 पुलिसकर्मियों को एडीजी कानपुर जोन से लाइन हाजिर कर दिया था। थाने में पूरा नया स्टाफ तैनात किया गया। यह मामला मुख्यमंत्री योगी तक भी पहुंचा था। झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ी नाराजगी भी जताई थी।