Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मिट्टी की गुण्वत्ता बचाने के लिये चला जागरूकता अभियान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। जल, जंगल, जमीन के साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता बचाने के लिये बस्ती के युवाओं ने मुहिम छेड़ी है, वे गांव- गांव और स्कूलों आदि में जाकर मिट्टी की गुणवत्ता बचाने के लिये अभियान चला रहे हैं। ईशा फाउन्डेशन के संस्थापक पदम श्री सदगुरू वासुदेव के मार्ग दर्शन में मिट्टी बचाओ अभियान से छात्रों को जोड़ा जा रहा है। स्वयंसेवी सारिका गुप्ता ने बताया कि जिस तेजी के साथ मिट्टी के गुणवत्ता का क्षरण हो रहा है यदि अभी से इसे न रोका गया तो आने वाले समय में कृषि क्षेत्र जहां घोर संकट का सामना करेगा, उत्पादन गिर जायेगा वहीं प्राकृतिक प्रकोप भी बढ सकते हैं।
बताया कि उनके साथ नेहा सिंह, आकाश वर्मा, नारायण सिंह, नीतेश आदि लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। सेन्टवेसिल स्कूल, प्रैक्सिस विद्यापीठ, सरस्वती बालिका इण्टर कालेज रामबाग, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, जीवीएम कान्वेन्ट स्कूल, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज आदि में बच्चों को मिट्टी के महत्व से परिचित कराते हुये उन्हें जानकारी दी गई। स्वयंसेवी सारिका गुप्ता ने बताया कि अभियान की कड़ी में अब तक लगभग 3 हजार छात्रों को जागरूक किया गया है।