44 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बीएसए ने जारी किया दूसरी नोटिस

नोटिस देकर बन्द कराये गए आधा दर्जन बिना मान्यता वाले विद्यालय

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शासन के निर्देश पर बिना मान्यता वाले विद्यालयों के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में बीएसए ने हर्रैया विकासखण्ड के 44 गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों को बन्द करने के लिए दूसरी  नोटिस जारी किया है इसके पहले खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा इन सभी को पहली नोटिस जारी की जा चुकी है यदि दूसरी नोटिस के बाद भी विद्यालय नहीं बन्द किये जाते हैं तो जुर्माने की नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने बताया कि बुधवार को विकासखण्ड के आधा दर्जन गैरमान्यता वाले विद्यालयों को नोटिस देकर बन्द कराया गया। उन्होंने बताया की नोटिस मिलने के उपरान्त लगभग विद्यालय बन्द हो चुके हैं और जो विद्यालय दो नोटिस के उपरान्त नही बन्द होते हैं तो जुर्माने की नोटिस देकर वसूली की जायेगी। बुधवार को उमा किंडरगार्डन पब्लिक स्कूल रेउवा बाबू, किसान मॉडर्न चिल्ड्रेन एकेडमी रेउवा बाबू, आर. एस. शिक्षण संस्थान बरहपुर, ए.पी.एन एकेडमी मलकैनिया, मदरसा अहले सुन्नत फैजुल अनवार श्रीपत पुर, डॉ परशुराम चौधरी मेमोरियल एकेडमी बयारपूरे गुमान पर नोटिस के लिए सम्पर्क किया गया तो इनमें से अधिकांश का संचालन पहले से बन्द पाया गया।
इस कार्यवाही में खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, सन्दीप सिंह,उमेश सिंह,रवीश कुमार मिश्र,भानू प्रताप,ऋषि सिंह कपिलदेव वर्मा, अरुण साहू, सुनील कुमार, राजेश कुमार शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन