75 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मे का वितरण

नेत्र परीक्षण से दुर्घटनाओं में आयेगी कमी- सुभाष यदुवंश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने टोल प्लाजा के निकट सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय के सहयोग से सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण  शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि ऐसे शिविरों का चालकों को लाभ उठाना चाहिये। इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। शिविर के पहले दिन 75 चालकों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान के गोविन्द मिश्र ने बताया कि डा. मनीष द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया और 75 चालकों को जब निःशुल्म चश्मा मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने के लिये भी जानकारी दी गई।
एआरटीओ अरूण चौबे ने कहा कि यह शिविर चालकों के लिये बहुत उपयोगी है। ऐसे शिविरों से जहां वाहन चालकों मंें जागरूकता बढेगी वहीं दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।
नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से अभिनव उपाध्याय, डा. एस.एन. गुप्ता, जय प्रकाश शुक्ल, विनय यादव, अमित गुप्ता, विद्यामणि सिंह, आकाश शुक्ल, प्रमोद दूबे, नागेन्द्र शुक्ल, अश्विनी शुक्ल, के.सी. शुक्ल, कृपाशंकर, डा. सन्तोष निषाद, जे.पी. यादव, रामनरायन यादव, रंजीत श्रीवास्तव के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी नागेन्द्र शुक्ल ने बताया कि  नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण  शिविर 24 मई तक चलेगा

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर