Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पुलिस टीम पर हमला कर घायल करने वाले 9 आरोपी महिलाओं सहित 18 गये जेल

                              इस मामले में 34 नामजदों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
कबीर बस्ती न्यूज:

मथुरा: थाना शेरगढ़ क्षेत्र के नगला इस्लाम नगर में बुधवार रात को पुलिस टीम पर हुए हमले और  को छुड़ाने के मामले में नौ महिलाओं सहित 18 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने थाना शेरगढ़ पुलिस के साथ रातभर गांव में दबिश दी। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लाठी-डंडों के अलावा दो ट्रैक्टर, एक क्रेटा कार बरामद की है। इस मामले में 34 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ओएलएक्स पर 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सेक्टर-31 फरीदाबाद हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक पवन कुमार, एसआई राजेश कुमार, पुलिस कर्मी अजरुद्दीन और आरिफ के साथ बुधवार दोपहर को थाना शेरगढ़ आए और आरोपी की लोकेशन के आधार पर शेरगढ़ से पुलिस फोर्स लेकर नगला इस्लाम नगर पहुंचे। पुलिस ने यहां से संदिग्ध युवक नौमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे चोरी का फोन बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने कर दिया था हमला 

इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक कपिल नागर सहित पुलिसकर्मी दुर्वेश कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल ऋतु शर्मा घायल हो गईं। पुलिस टीम पर हुए हमले की सूचना पर आसपास के थानों का पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर-घर की तलाशी ली गई। हमलावरों में कई महिलाएं भी शामिल थीं।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

कोसीकलां थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि दबिश के दौरान पुलिस ने शौकीन, रसीद खान, आरिश, तारिफ, रोबिन, मुस्ताक, रिजवान, रासिद निवासी जंघावली और आसिफ निवासी थाना जुरैरा भरतपुर और नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नौ आरोपियों के अलावा राहुल, नौमान, शाकिर, मुफीद, मुकीम, अनीस, जुबैद, भल्ला, तालीम, फारूख, जुनैद, मोव्वी, शईदा, सम्मन, आबाद खान, इकबाल, रफीका, अरशीदा, रपशीना, अरफीना, बरफीना, अमीना, मोसमीना, रेहाना, कईफा सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और आरोपी को छुड़ा लेने का मामला दर्ज कराया है।