Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 19 से

बलौदाबाजार,14 अक्टूबर 2020/जिले में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एक मात्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ब्लदाकछार में कक्षा 6 वीं के लिए काउंसिलिंग 19 अक्टूबर से आयोजित की जा रही है। जो दिनांक 21 अक्टूबर तक चलेगी। उक्त काउंसिलिंग का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बलौदाबाजार में किया जा रहा है। काउंसिलिंग का समय सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक रखा गया है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बी के राजपूत ने बताया की एकलव्य विद्यालय में कुल 60 सीटे है। जिसमें से बालक 30 एवं बालिका के 30 सीटे संचालित है। प्रवेश हेतु छात्रो के कुल 392 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से प्रवीणता सूची के आधार पर 385 छात्रों को काउंसिलिंग में बुलाया गया है। बुलाये गये छात्रों में बालको की संख्या 192 एवं बालिकाओं की संख्या 193 है। उन्होंने आगे बताया की 19 अक्टूबर की काउंसलिंग में सरल क्रमांक 1 से लेकर 125 तक,20 अक्टूबर को 126 से लेकर 250 तक एवं 21 अक्टूबर को 251 से लेकर 385 तक छात्रों को बुलाया गया है। छात्र एवं अभिभावक काउंसिलिंग के समय 4थी एवं 5वीं, जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण,आदि के मूल कॉपी सहित एक सेट सत्यापित प्रति लेकर उपस्थित होकर ही काउंसिलिंग में शामिल होवे। काउंसिलिंग में शमिल होने वाले छात्रों की विस्तृत सूची जिले के सभी विकासखंड शिक्षा कार्यालयों सहित जिला शिक्षा कार्यालय के नोटिस बोर्ड में भी अलग से चस्पा किया गया है।