Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाटापारा, के छोटे बच्चों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन


भाटापारा । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के नन्हें – मुन्नों ने अपनी प्रतिभा का परिचय अपनी कविता वाचन के द्वारा दिया, साथ ही इन बच्चों के द्वारा अपने पसंदीदा खिलौनों के बारे में भी बताया गया। ज्ञात हो कि 10 अक्टूबर 2020 को विद्यालय के द्वारा छोटे बच्चों की पोयम रेसिटेशन एवं शो एंड टैल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी, जूनियर एवं सीनियर के. जी. कक्षा से 50 से भी अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समसत संचालन ज़ूम एप्प के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों के साथ- साथ उनके माता- पिता भी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन प्री – प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती नेहा सलूजा के द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश के सफ़ल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्या महोदया ने बताया की, इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। उनके द्वारा सभी बच्चों को ढेर सारा शुभाशीष दिया गया।