ट्रक चालकों में निःशुल्क चश्मे का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  टोल प्लाजा के निकट सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय के सहयोग से सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण  शिविर दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शिविर के दूसरे दिन 75  ट्रक चालकों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
सरलादित्य ग्राम विकास सेवा संस्थान के गोविन्द मिश्र ने बताया कि डा. मनीष  और डा. आर.के. गौतम द्वारा नेत्र परीक्षण कर 75 ट्रक चालकों में निःशुल्क चश्मे का वितरण किया गया।  शिविर 24 मई तक चलेगा।
नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर के प्रभारी नागेन्द्र शुक्ल ने बताया कि शिविर के संचालन में जयन्त मिश्र, प्रमोद दूबे, रामनयन यादव, प्रमोद मिश्र, डा. अभिनव उपाध्याय, डा. धर्मेन्द्र सिंह, राकेश चौधरी, रंजीत श्रीवास्तव, अश्विनी शुक्ल, श्रीप्रकाश शुक्ल आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर