Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती-मेंहदावल हेतु निजी बस संचालको द्वारा स्वसंचालित बस स्टैण्ड तत्काल प्रभाव से कराया गया बन्द

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में बस्ती-मेंहदावल हेतु निजी बस संचालको द्वारा स्वसंचालित बस स्टैण्ड, जो बगैर नगर पालिका से अनुमति के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, उसको तत्काल प्रभाव से बन्द कराया गया है। उक्त जानकारी उप जिलाधिकारी सदर सूरज यादव ने दिया है। उन्होने बताया है कि निजी मोटर संचालक समिति के अध्यक्ष ज्ञानचन्द्र आर्य को भविष्य में पुनरावृत्ति किए जाने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु नगर पालिका परिषद की ओर से नोटिस भेजी गयी है।
उन्होने बताया कि अवैध टेम्पों/टैक्सी स्टैण्ड के विरूद्ध कड़ा रूख अख्तियार करते हुए और शासन की मंशा के अनुरूप कठोर कार्यवाही करते हुए थाना-कोतवाली बस्ती में कुल 04 एफ.आई.आर. करायी गयी है। मन्टू, प्रेम प्रकाश मिश्रा, राहुल, मुन्नन सिंह, अंगद गोस्वामी, संतोष कुमार व विशाल पाल, जो अवैध स्टैण्ड संचालित करते थे, इन सभी को अभियुक्त बनाया गया है। इनके विरूद्ध पुलिस कठोर कार्यवाही कर रही है, इनके विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही करते हुए ऐसे आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध सघन कार्यवाही संपादित किया जा रहा है।