Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोडवेज की भूमि पर अवैध दावा करने वालो पर की जायेंगी भूमाफिया एक्ट एवं गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: रोडवेज की भूमि पर अवैध दावा करने वालो पर भूमाफिया एक्ट एवं गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेंगी। उक्त चेतावनी उप जिलाधिकारी रुधौली गुलाब चन्द्र ने दी है। उन्होने रूधौली में रोडवेज की भूमि खाली कराकर रोडवेज बस स्टेशन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज को पत्र लिखा है। उन्होने बताया कि मौके पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाए उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होने कहा कि अवैध कब्जा पाए जाने पर भूमाफिया एक्ट में कार्यवाही की जायेंगी तथा अवैध कब्जेदारों की संपत्ति जब्त की जायेंगी।
उन्होने बताया कि रोडवेज की भूमि को ख़ाली कराकर बेहतर तरीके से संचालित किया जायेंगा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रुधौली, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षण देवेन्द्र यादव, लेखपाल वर्मा एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।