ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगलवार को भण्डारे में उमड़ी आस्था

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगलवार को अनेक स्थानों पर श्री हनुमान जी की आराधना, पूजन, अर्चन के साथ ही भण्डारों का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत भानपुर क्षेत्र के तिरंगा चौराहे पर भण्डारे में शामिल होते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन करने के साथ ही भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि श्री हनुमान जी ने सेवा भाव से प्रतिष्ठा अर्जित किया और विद्वानों का मत है कि कलयुग में उनकी पूजा का विशेष महत्व है। श्री हनुमान जी से हमें निस्वार्थ सेवा का भाव ग्रहण करना चाहिये।
भण्डारे के आयोजक मनोज सिंह ने भक्तों का स्वागत करते हुये प्रसाद वितरित किया। भण्डारे में मुख्य रूप से अजय सिंह गौतम, मोनू पाठक, विकास सिंह, अनूप जायसवाल, सैंकी श्रीवास्तव, रामशंकर सिंह, राकेश कुमार, शिव कुमार सिंह, गिरजेश मिश्र, सुरेश गुप्ता, अमित सिंह, शिवराम सिंह, सुभाष सोनी, बब्लू सिंह, अवधेश पाठक आदि अनीति सिंह आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर