Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विद्यालय को विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने किया कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । जागरण पब्लिक स्कूल पड़ियाखास को शहरी क्षेत्र का विद्युत कनेक्शन देने के लिये अधिशासी अभियन्ता प्रथम सन्तोष कुमार द्वारा 50 हजार रूपये का रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। समाजसेवी पड़िया खास निवासी महबूब आलम ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की शिकायत करते हुये विद्युत कनेक्शन दिलाने और   अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई का आग्रह किया। कोई सुनवाई न होने पर उन्होने पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल को मामले की जानकारी दिया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल बस्ती को पत्र देकर विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर धन उगाही करने के मामले में दोषी अधिकारी को दण्डित कराकर 50 हजार रूपया वापस दिलाने और एक सप्ताह के भीतर जागरण पब्लिक स्कूल पड़ियाखास को शहरी क्षेत्र का विद्युत कनेक्शन देने का आग्रह किया है।