Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर किया गया धरना प्रदर्शन प्रार्थीयो ने कलेक्टर और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा


ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर किया गया धरना प्रदर्शन

प्रार्थीयों ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

बलौदाबाजार, महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक पद पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के युवकों, महिलाओं सहित शहर के पढ़े-लिखे लगभग 200 से अधिक लोगों से 15 से 20 करोड़ की ठगी करने का मामले में मेवा चोपड़ा, अशोक पांडे सहित सभी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रार्थीगणों ने एसपी सहित तमाम उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौप कर चेतावनी दी थी कि 7 दिवस के अंदर अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, किन्तु 7 दिन के बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में असमर्थ रही है इस हेतु प्रार्थियों द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर को स्थानीय गार्डन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात् स्थानीय जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया वही जिला पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आदि को भी ज्ञापन सौप कर अनुरोध किया साथ ही प्रार्थियों ने 15 दिवस के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुनः 30 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है l

प्रार्थीयों का कहना है कि लगभग 75 दिन पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग में पूर्व मेंं पदस्थ महिला पर्यवेक्षक मेवा चोपड़ा के खिलाफ लगभग 25-30 लोगों ने शिकायत की है पर पुलिस ने अभी तक कई शिकायतों में एफआईआर दर्ज नहीं की है वहीं उक्त महिला आरोपी सहित अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई हैं। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोना से जहां पूरे देश में लॉकडाउन है उसके बावजूद एक महिला आरोपी कैसे फरार हो गई जिससे हमें पुलिस के कार्य में भी संदेह हो रहा है, प्रार्थीयों द्वारा कई बार उक्त आरोपी महिला मेवा चोपड़ा के माता पिता व भाई के रायपुर निवास में पहुंच कर भी पतासाजी की गई जहां आसपास के मोहल्ले वासियों ने बताया कि उक्त महिला कई कई दिन यही रूकती है फिर कहीं चली जाती है, हैरानी की बात तो यह है कि जब प्रार्थीयों द्वारा आरोपी मेवा चोपड़ा के परिवार वालों से उनका पता ठिकाना पूछा गया तो उनके परिवार वालों द्वारा बताया गया है कि हमारा उससे कोई लिंक नहीं है और ना ही किसी प्रकार की बात होती है साथ ही यह भी बताया कि यदि आपको जानकारी चाहिए तो बलौदाबाजार के स्थानीय तथाकथित भाजपा नेताओं का व बस्तर में रहने वाली किसी शिवानी का नाम बताया गया जो आरोपी महिला के बनाए गए सुपरवाइजर नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिन भी है l प्रार्थीगणों ने ज्ञापन में सभी भाजपा नेताओं का नाम दर्ज कर यह भी बताया है कि यह वही एडमिन है जिनके पुख्ता प्रमाण दस्तावेज हमने पूर्व में स्थानीय सिटी कोतवाली एवं उच्च अधिकारियों को भी सौप चुके हैं उसके बावजूद भी आज पर्यंत तक आरोपी के साथ लिप्त उक्त एडमिनों से कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई है यदि पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ की होती तो अब तक सभी आरोपी जेल में होते l प्रार्थीगणों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर उक्त प्रकरण में कार्यवाही नहीं कर रही है l ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संजय साहू, लक्ष्मी अहिरवार, पूर्णिमा ध्रुव, रेवती वर्मा, खुशमणि गेंडरे, चुन्नी वर्मा, रूपा कश्यप, हेमा थवाईत, पूजा चौरसिया, देश्वरी बघेल, संगीता साहू, अनिल शुक्ला, जागेश्वरी कैवर्त्य, जागेश्वर प्रसाद वर्मा, मंजू मंडावी, नंदनी मंडावी, मेनका साहू, लता बांधे, प्रभा मिरी, जानकी बंजारे, ललिता डेहरिया, पुष्पा साहू, नेहा साहू आदि बहुत संख्या में प्रार्थीगण उपस्थित थे l