Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

निर्लज्ज कांग्रेसी और निर्लज्जता पूर्ण कार्य-नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष सुनील यदु


भाटापारा।आदर्श नगर पालिका की बात करने वाले कांग्रेस शासित नगर पालिका में 03 माह पूर्ण होने को है, फिर भी नही हुआ है कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हमारे यहां कहावत है कि कर्मचारियों के पसीना सूखने से पहले ही सही समय पर उनके अथक श्रम का पारिश्रमिक उन्हें मिल जाना चाहिए पर इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जहा लोगो को आर्थिक रूप से धन की आवश्यकता है वैसे में उनके 03 माह के वेतन का भुगतान ना होना शर्मनाक है..
जिस नगर पालिका में बैठ कर मंत्री इसे आदर्श नगर पालिका बनाने की बात कही थी उस प्रदेश की सब से बड़ी नगर पालिका में कर्मचारियों को अपने स्वयं के पारिश्रमिक के लिए 03 माह से इंतजार करना पड़ रहा है..और मंत्री जी स्वयं इस पर ध्यान नही दे रहे।
कुछ तथाकथित लोगो द्वारा केवल विधायक द्वारा स्वीकृत कार्यो का श्रेय लेने की होड़ लगी है,खुद के मंत्री के द्वारा की गई 05 करोड़ का अब तक 10 माह बीत जाने के बाद भी कोई अता पता नही,, चले है 35 करोड़ का काम लाने,,प्रदेश सरकार कांग्रेस की 22 माह और नगर पालिका 10 माह बीत जाने पर कोई भी नई स्वीकृति प्रदेश की सब से बड़ी नगर पालिका भाटापारा को नही मिली,,और तो और खुद की सरकार से कर्मचारियों का भुगतान तक नही करा पा रहे
वह रे कांग्रेसी,,तुम्हारी कथनी और करनी देख रही जनता केवल फ़ोटो और सोशल मीडिया में कुछ भी भ्रम फैलाने की राजनीति से कुछ नही होगा खुद में कुछ करना नही और विधायक द्वारा करवाये जा रहे कार्यो का श्रेय लेना अतिशर्मनाक।