Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मुख्य सचिव ने जिले में चल रहे शासन की योजनाओं एवं निर्माण कार्यो पर जतायी संतुष्टि


बलौदा बाजार। प्रथम चरण के 486 चबूतरा निर्माण के लिए थपथपाई पीठ
कोरोना से बचने के लिए मास्क, हैंड सेनेटाइजिंग एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र दवाई
बलौदाबाजार,16 अक्टूबर 2020/छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री आर पी मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला से जिले में चल रहे शासन की योजनाओं एवं निर्माण कार्यो का जायजा लिये है। इस दौरान कलेक्टर जैन ने जिले में चल रहे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं निर्माण कार्यो के बारे विस्तृत से जानकारी मुख्य सचिव को दिये है। मुख्य सचिव श्री मंडल ने जिले मे प्रगतिशील कार्यों पर संतुष्टि जतायी है। श्री मंडल ने धान खरीदी के लिए बनाये जा रहे पहले चरण के 145 धान खरीदी केन्द्रों पर 486 चबूतरे निर्माण पूरे करने के लिए जिले की पीठ थपथपाई है। साथ ही उन्होंने ने धान खरीदी के पहले दूसरे चरण के चबूतरे को पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने धान खरीदी की तैयारी, बारदाने के व्यवस्था,कोविड की स्थिति,गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कंपोस्ट टांका निर्माण की प्रगति,वन अधिकार पट्टा वितरण, गिरदावरी एंट्री सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली गयी है। उसी तरह डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक सी एलेसेला से जिले में राजनैतिक प्रकरणों की वापसी एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के तहत दर्ज प्रकरणों संबंध में जानकारी लिये है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, डीएफओ आलोक तिवारी, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र यादव सहित सम्बंधित विभाग के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।
त्यौहार का सीजन, बरतें अधिक सावधानी, कोरोना से बचने के लिए मास्क,हैंड सेनेटाइजिंग एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र दवाई
मुख्य सचिव ने कहा की आने वाले कुछ दिनों में त्यौहारो का सीजन की शुरुआत हो जायेगी। कुछ दिनों में ही नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली आने वाले है। अभी भी प्रदेश में लगातार संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसलिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। लोगो को भी जागरूक बन कर इस लड़ाई में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा की कोरोना से बचने के लिए मास्क,हैंड सेनेटाइजिंग एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही अभी एक मात्र दवाई है। जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से कोरोना सम्बंधित दिशा निर्देशो का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देश दिए गये है।