Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पुण्य तिथि पर याद किये गये महात्मा संतराम बीए

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मंगलवार को अखिल भारतीय प्रजापति ‘कुम्भकार’ महासंघ द्वारा पिकारा शिवगुलाम स्थित संरक्षक बलिहारी प्रजापति के आवास पर महात्मा संतराम बीए को उनके 34 वें पुण्य तिथि पर याद किया गया।
महासंघ के जवाहर लाल प्रजापति ने कहा कि संतराम बीए ने समाज में व्याप्त कुरीतियां, ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया।  जिला प्रवक्ता हरिकेश प्रजापति ने कहा कि उन्होने 112 पुस्तकों का लेखन कर समाज को जगाया। लोगों को उनके पुस्तकों से जुड़ना चाहिये। महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, महासचिव महेन्द्रनाथ प्रजापति ने लोगों का आवाहन किया कि वे संतराम बीए के संकल्पों को साकार करने के लिये एकजुट हो और अपने जागरूकता का परिचय दें।
महासंघ के भगवानदीन प्रजापति, राममिलन प्रजापति नेबूलाल प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, रामवृक्ष प्रजापति, विजय प्रकाश प्रजापति, गजेन्द्र प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार प्रजापति आदि ने संतराम बीए के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित शिव शरण प्रजापति, प्रेम कुमार प्रजापति, श्रवण कुमार प्रजापति, पदुमनाथ प्रजापति, पुरूषोत्तम प्रजापति, देवनरायन, जयगुरूदेव प्रजापति आदि उपस्थित लोगों ने संतराम बीए के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन् किया।