Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेंहदावल, सेमरियांवा व हैसर बाजार सीएचसी को कायाकल्‍प अवार्ड

–    इन तीनों इकाइयों को मिला है एक लाख रुपए का  पुरस्‍कार

–    सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मेंहदावल को जिले में मिली पहली रैंक

कबीर बस्ती न्यूज:

संतकबीरनगर। बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरे उतरने पर जिले के तीन सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों मेंहदावल, सेमरियांवा व हैसर बाजार को कायाकल्‍प अवार्ड प्राप्‍त हुआ है। इन तीनों चिकित्सा इकाइयों को एक – एक लाख रुपए पुरस्‍कार के रुप में प्राप्‍त होंगे। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मेंहदावल को जिले में पहली, हैसर बाजार को दूसरी तथा सेमरियांवा को तीसरी रैंक मिली है।

अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के क्‍वालिटी एश्‍्योरेंस असेसमेण्‍ट के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ मोहन झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कायाकल्‍प अवार्ड योजना के तहत इस बार जनपद के कुल छह  सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों का मूल्‍यांकन किया गया था। इसमें खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा, हैसर बाजार, नाथनगर व सेमरियांवा शामिल थे। इनमें से मेंहदावल, सेमरियांवा व हैसर बाजार सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ने ही मूल्‍यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त किए। तीनों स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों के डॉ इन्‍द्रदेव गौरव, डॉ सीताराम यादव और डॉ नियाज अहमद ने अपने स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों के स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को इसके लिए बधाई दी तथा यह कहा कि वह आगे और भी बेहतर करने के लिए तैयार रहें।

तीनों स्‍वास्‍थ्‍य इकाई की इस सफलता पर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ इन्‍द्र विजय विश्‍वकर्मा ने कहा कि जिन स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों को यह पुरस्‍कार मिला है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं, वे और आगे रैंक पाने के लिए प्रयासरत रहें तथा जिन स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों को यह पुरस्‍कार नहीं मिला है वह इसके लिए प्रयासरत रहें। अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ मोहन झा, अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी वेक्‍टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ वीपी पाण्‍डेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा, जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, डीपीएम विनीत श्रीवास्‍तव, डीसीपीएम संजीव कुमार सिंह समेत अन्‍य लोगों ने इस उपलब्धि पर इन चिकित्‍सा इकाइयों से जुड़े लोगों को बधाई दी है।

मेंहदावल को मिला है तीसरी बार अवार्ड

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मेंहदावल को यह अवार्ड तीसरी बार मिला है। इससे पहले वर्ष 2018 – 19 तथा वर्ष 2020 – 21 का कायाकल्‍प अवार्ड भी  सेमरियांवा को मिल चुका है

क्‍या होता है कायाकल्‍प अवार्ड

जिला क्‍वालिटी एश्योरेंस कंसल्‍टेंट डॉ अबू बकर बताते हैं कि कायाकल्‍प अवार्ड अस्पताल का रखरखाव, सेनिटेशन एंड हाईजीन (स्वच्छता), बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्टिंग सर्विसेज, हाईजीन प्रमोशन अस्पताल के आसपास का एरिया समेत कुल 7 थीमैटिक असेसमेंट के आधार पर दिया जाता है। इनमें से इन्‍फेक्‍शन कंट्रोल तथा बायोमेडिकल वेस्‍ट कंट्रोल में 70 प्रतिशत अंक प्राप्‍त करना अनिवार्य होता है। सभी 7 थीमैटिक असेसमेंट में निर्धारित 70 प्रतिशत से ऊपर रैंक आने पर ही पुरस्कार मिलता है।