Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आईए…… चिडियाघर लखनऊ मे…. उबलते पानी से आपका…. स्वागत है…

–  चिडियाघर के अधिकतर वाटर कूलर उगल रहे हैं गर्म पानी
–  भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप कर रही हैं कोढ मे खाज का काम
– शीतल जल के लिए भटकते फिरते हैं चिडियाघर आने वाले लोग
– चिडियाघर लखनऊ मे शोपीस बने वाटर कूलर
– प्रवेश टिकट 80 रूपया पर सुविधाएं नदारद
– अगर परिवार के साथ चिडियाघर आएं तो पीने का पानी साथ अवश्य लायें

दिनेश मिश्र

कबीर बस्ती न्यूज:
लखनऊ: एक तो भीषण गर्मी ऊपर से तन को झुलसा देने वाला धूप किसी के लिए भी कष्टकारी है। ऐसे भीषण गर्मी मे बार—बार प्यास लगना स्वाभाविक है। अगर आप लखनऊ चिडियाघर घूमन जा रहे हैं तो सावधान रहें पीने का पानी साथ जरूर लेकर जाएं। क्योंकि चिडियाघर मे लगे अधिकतर वॉटरकूलर गर्म पानी उगल रहे हैं। शीतल जल के लिए लोग एक वॅाटर कूलर से दूसरे वॉटर कूलर के तरफ भागते फिरते देखे जा रहे हैं। लोगों को वहां प्यास बुझााना मुश्किल हो गया है। अपने बच्चों के साथ चिडिया घर घूमने आई एक महिला ने बताया कि कई वॉटरकूलरों पर जाकर ठंडे पानी का तलाश किया लेकिन सभी वॉटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। बच्चे प्यास से व्याकुल हैं और रो रहे हैं। यह हाल यहां आने वाले लगभग सभी लोगों का है।
वैसे तो चिडियाघर मे प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 80 रूपये अदा करने पडते हैं। लेकिन यहां आने वाले लोगों को काई सुविधा नसीब नही होता। लोग अपने आपको ठगे महसूस करते हैं।
इतना ही नही चिडियाघर के अन्दर संचालित हो रहे कैण्टीन मे ख़ाद्य पदार्थो के दाम भी आम बाजारू मूल्य से तीन गुना अधिक है। खाद्व सामग्रियों के लिए बच्चों के जिद के आगे माता— पिता भी बेवस होकर तिगुना दाम देने को मजबूर होते है। चिडियाघर मे व्याप्त अव्यवस्था जहां आगन्तुकों पर भारी पडा रहा है वहीं चिडियाघर प्रशासन को अव्यवस्थाओं को दूर करने मे कोई रूचि नही दिखा रहा है। अगर चिडिया घर मे अव्यवस्थाओं का ऐसे ही बोलबाला रहा तो आने वाले समय मे लोगों का चिडियाघर से मोहभंग होने मे समय नही लगेगा।