Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

खोखो के 24 मैंचो में दिखा खिलाड़ियों का हुनर, बस्ती ने आगरा को पराजित किया

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। यू पी खो खो एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित एवं डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन बस्ती के तत्वावधान में आयोजित 19 वीं जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका)  और जूनियर खो खो गोल्ड कप के आयोजन के दूसरे दिन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में 24 मैंच हुये।
दिवा रात्रि के मैचों में  से सब जूनियर बालक वर्ग में कुल 24 मैच हुआ जिसमें प्रयागराज ने  अपने पूल के मैचों में एटा को 21 पॉइंट्स और एक पारी से, देवरिया ने अमेठी को 14 पॉइंट्स से बलिया ने कासगंज को 17 पॉइंट्स से गाजीपुर ने बहराईच को 8 पॉइंट्स से बस्ती ने आगरा को 12 पायंट्स से कुशीनगर ने अयोध्या को 7 पॉइंट से बिजनौर ने अंबेडकरनगर को 7 पॉइंट से अयोध्या में लखनऊ को 3 पॉइंट से कासगंज में प्रतापगढ़ को 1 पॉइंट से कौशांबी ने श्रावस्ती को 7 पॉइंट और एक पारी से हराया ।
वहीं शुक्रवार को  जूनियर गोल्ड कप का उद्घाटन  समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया । जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज में श्रावस्ती को 6 पॉइंट से गोंडा ने वाराणसी को 1 पॉइंट से बहराइच में गाजीपुर को 3 पॉइंट्स बलिया ने बस्ती को 5 पॉइंट से प्रयागराज ने बहराइच और लखनऊ को क्रमशः 2 और 1 अंक से ,वाराणसी ने बस्ती को 1 पॉइंट्स से गाजीपुर ने श्रावस्ती को 1पॉइंट्स से हराया ।
मैच को आयोजित कराने में यू पी खो खो एसोसिएशन ने मैच का कन्वेनर मुकुल कुमार को बनाया है जिनके देख रेख में मैच आयोजित हो रहे है उनके साथ राजेश कुमार वर्मा,विनोद कुमार पटेल,जगेसर सैनी उमेश यादव अमरजीत यादव, रामबहादुर पाल, आदि सहयोग कर रहे है ।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव राम सिंह  के साथ ,जय राम वर्मा (उपाध्यक्ष)जिला खो खो एसोसिएशन बस्ती, प्रदीप कुमार  यादव ,(ट्रेजरार) विनोद कुमार त्रिपाठी (सदस्य), अखिल कुमार यादव ग्राम प्रधान (मरहा), सुभाष सिंह (सदस्य),चंद्रेश सिंह (सदस्य),युवराज सिंह,अविनाश, आदि मौजूद रहे ।