इस भीषण गर्मी में विद्यालय खोलना अव्यवहारिक- उदय शंकर

ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय

कबीर बस्ती न्यज: 

बस्ती। गर्मी की छुट्टी होने के बाद गुरुवार को जनपद के परिषदीय स्कूल खुल गए हैं। यह अलग बात है कि बच्चों को आज तक किताबें नहीं मिल सकी। इसके चलते पुरानी किताबों से काम चलाना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ जिले के सैकडों स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं लग सका है। बच्चों को जून की भीषण गर्मी में बिना पंखों के ही पढ़ाई करनी पड़ेगी।
दरअसल, यह पहली बार हो रहा है जब परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को जून माह में पढ़ने के लिए बुलाया गया है जबकि माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित निजी संस्थान पूर्व की भाँति एक जुलाई से ही खुल रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को पहले ग्रीष्मावकाश 41 दिन का मिलता था। शासन ने अब प्रत्येक शैक्षिक सत्र में  31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक 15 दिन का  शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है और अब ग्रीष्मकालीन अवकाश मात्र 26 दिन का ही मिलता है इसके चलते 16 जून को विद्यालय खुल गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले से शिक्षकों में भी नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में विद्यालय खोलना पूरी तरह से अव्यवहारिक है  यह बच्चों और शिक्षकों किसी के हित में नही है। सभी के हित को ध्यान में रखते हुए जुलाई में स्कूल खोलने की पूर्व व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना आवश्यक है।
जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिक गर्मी की वजह से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है अतः उनके स्वास्थ्य के दृष्टिगत अगर विद्यालय जुलाई में खोले जाए तो बेहतर होगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर