साझा संगठनों ने भारत बंद के आवाहन पर शास्त्री चौक पर दिया धरना

धरने में निशाने पर रही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां
गूंजा पुलिसिया उत्पीड़न का मुद्दा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती ।  शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी संगठनों  के लोग भारतबंद आवाहन की कड़ी में अध्यक्ष राम सुमेर यादव के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एकत्र हुये। लोग देश की एकता, अखण्डता के सवाल पर भूख, मंहगाई, गरीबी को लेकर केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। अचानक पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखते हुये प्रशासन चौकस हो गया और मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।
भारत बंद पर आयोजित कार्येक्रम को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष राम सुमेर यादव ने कहा कि देश की एकता अखण्डता पर खतरा उत्पन्न हो गया है, मंहगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, ऐसे विकट समय में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं बहुजन क्रान्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने 25 जून को भारत बंद का आवाहन किया था। कहा कि बुनियादी सवालों को लेकर  में शांन्तिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) मोर्चा जनता के बीच जन जागरण जारी रखेगी। कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष और रचनात्मक विरोध के स्वर को कुचल देना चाहती है। भारत बंद की तैयारी में जुटे हृदयराम गौतम और आर.के. आरटियन को कोतवाली पुलिस ने अकारण हिरासत में ले लिया। यह जुल्म और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
धरने को बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. गौतम, चन्द्रिका प्रसाद, जिलाध्यक्ष दयानिधि आनन्द, बुद्धिष्ठ इन्टरनेशनल नेटवर्क के मण्डल प्रभारी रामराना बौद्ध, बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, राष्ट्रीय पिछड़ा  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मेवालाल चौहान, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव चौधरी, राम दुलारे आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर नफरत की राजनीति करते हुये देश की एकता, अखण्डता को कमजोर कर रही है। बुनियादी मुद्दों पर भाजपा चुप है। ऐसे जनहित के सवालों को लेकर साझा  संघर्ष जारी रहेगा। अनेक संयुक्त संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार मंहगाई, बेरोजगारी रोकने की दिशा में पूरी तरह से विफल रही है। लोगों में आक्रोश है। यह आन्दोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। धरने के दौरान पैकोलिया थाना क्षेत्र के मजगवा निवासी विनोद कुमार ठाकुर के हत्या का मामला उठाया  गया और हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुये पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा देने की मांग किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस जान बूझकर गरीबों का उत्पीड़न कर रही है और मुण्डेरवा सहित अनेक थाना क्षेत्रों में उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। गरीबों को मुकदमा तक दर्ज कराने के लिये भटकना पड़ रहा है।
शास्त्री चौक पर आयोजित भारत बंद की कड़ी में धरना प्रदर्शन के दौरान  बुद्धेश राना, प्रेम कुमार ठाकुर, शिवशंकर, रामनाथ गौतम, विजय विक्रम चौहान, राम दुलारे गौतम, मेवालाल चौहान, शिवमूरत पासवान, राजेश कुमार बौद्ध, राम किशोर ठाकुर, संजय कुमार, रेनू देवी, पिंकी, श्रीमती, सावित्री, राजकरन, दिलीप, तेज बहादुर, मिन्टू, हरिपत के साथ ही साझा संगठनों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर