Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लव जेहाद की शिकार हुई युवती ने आरोपी के विरूद्व दर्ज कराया मुकदमा, लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप

कबीर बस्ती न्यूज:

प्रयागराज: खुल्दाबाद में 22 वर्षीय युवती से मजहब छिपाकर शादी करने और धर्म न बदलने पर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुल्दाबाद थाने में तीन घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। यही नहीं उसे हिरासत में भी ले लिया गया।

नैनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसने बताया कि 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती सुरेश पाल से हुई। फाइनेंस का काम करने वाले इस युवक ने खुद को करेली का रहने वाला बताया। इसके बाद उससे नजदीकी बढ़ाई और एक दिन मनकामेश्वर मंदिर में जाकर शादी कर ली।

इसके बाद उसे लेकर पहले करेली व बाद में खुल्दाबाद में किराये पर रहने लगा। युवती का आरोप है कि 20 दिन पहले उसने बताया कि उसका असली नाम मो. समी उर्फ मो. जुबेर है। यह भी कहा कि उसने अपने मजहब की युवती से शादी कर ली है। अगर उसे साथ रहना है तो अपना धर्म बदलना पड़ेगा। इनकार करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया।

युवती ने बताया कि उसने शुक्रवार को ही खुल्दाबाद थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को वह दिन भर थाने पर बैठी रही। उधर इस मामले की जानकारी मिली तो भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग उठाई। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब नौ बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में भाजपा लघु उद्योग महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामेश्वर गोस्वामी, संतोष राय, तारकेश्वर पांडेय, अरुण पांडेय, अधिवक्ता राजेश व अरुण प्रताप सिंह शामिल रहे।

नामजद मुकदमा दर्ज
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। उधर सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे भी ले लिया। लेकिन इस बाबत कुछ बताने से इंकार करती रही।