Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बच्चे को लालच देकर कमरे में कर लिया कैद, कुकर्म के बाद कर दी हत्या, आरोपी हिरासत मे

कबीर बस्ती न्यूज:

कानपुर: कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो महीने पहले अगवा नौ साल के बच्चे का शव शनिवार सुबह पड़ोसी के मकान के बाहर भूसे के ढेर में दबा मिला। पड़ोसी ने ही कुकर्म के बाद हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कक्षा एक का छात्र 21 अप्रैल को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पिता ने अगले दिन बिल्हौर कोतवाली में गांव के कई लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर शाम पीड़ित के पड़ोसी घर के सामने लगा भूसे का ढेर हटाने की तैयारी में था। तभी उसके बेटे ने बच्चे का शव दबा होने की बात कही। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को हुई तो शनिवार को मामला पुलिस तक पहुंचा।

सुबह पुलिस ने ढेर हटवाया तो बच्चे का कंकाल में तब्दील हो चुका शव बरामद हुआ। उधर, सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिवम को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने कुकर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का परिवार किसी काम से लखनऊ गया था। तभी आरोपी ने बच्चे को लालच देकर कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी। शव भूसे के ढेर में दबा दिया। आरोपी कोचिंग पढ़ाता था।