रोटरी सेन्ट्रल ने गोद लिये क्षय रोगियों में किया पोषाहार का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शुक्रवार को रोटरी सत्र के प्रथम दिवस पर रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल द्वारा 17 गरीब क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषाहार वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष मुनुरूद्दीन अहमद ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य पीड़ित मानवता के चेहरे पर मुस्कान लाना है। क्षय रोगी नियमित इलाज करें तो वे निश्चित रूप से रोग मुक्त हो जायेंगे। क्लब के संरक्षक एल.के पाण्डेय ने कहा कि रोटरी द्वारा गरीबों, असहायों का हर संभव सहयोग किया जाता है। पूरा प्रयास होगा कि इस सत्र में सेवा के नये आयाम विकसित किये जांय।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एल.के. मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर पर क्षय रोगियोें का निःशुंल्क इलाज किया जा रहा है। सामाजिक संस्थायें लोगों को प्रेरित करें कि यदि किसी भी क्षय रोग का लक्षण हो तो वे अपना इलाज कराकर रोग मुक्त हो जांय।
इस मौके पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर.क्रे. वर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, मनोज बरनवाल, गौहर अली, भूपेन्द्र मिश्र, जगन्नाथ, राहुल श्रीवास्तव दुर्गेश उपाध्याय, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अमित कुमार, अब्दुंल सईद, मो. सउद, संदीप कुमार, मनीष  आनन्द, श्याम नरायन चौधरी, राजेश चौधरी  आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर