Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

समाजवादियों ने केक काटकर मनाया सपा प्रमुख् अखिलेश यादव का जन्म दिन

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्म दिन सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। पार्टी उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सपा विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद है। कहा कि जिस प्रकार से उन्होने सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनकर उदाहरण बनाया था ठीक उसी तरह वे आने वाले दिनों में प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में मुख्य भूमिका निभायेंगे।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव ने  अखिलेश यादव के यशस्वी जीवन की कामना करते हुये कहा कि आज प्रदेश और देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में हम समाजवादियों को आपसी भाईचारा बनाने के लिये अभियान तेज करना होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव के 49 वें जन्म दिन  पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमील अहमद, समीर चौधरी, हाफिज इलियास, अरविन्द सोनकर, गुलाम गौस खां, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, अखिलेश यादव, मो. जावेद,  अनमोल श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, फूलचन्द श्रीवास्तव, गुलाब  चन्द्र सोनकर, रामचन्दर यादव, देवेन्द्र कुमार चौधरी, वीरेन्द्र कुमार  चौधरी, चन्द्रहास यादव, राजेश यादव, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय  ‘शिबलू’ भोला पाण्डेय, मो. हारिश, युनुस  आलम, प्रशान्त यादव, गीता भारती, जुवेदा खातून, आनन्द चौधरी, राधेश्याम चौधरी, गोपाल चौधरी, बाबूराम यादव के साथ ही सपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशियों को साझा किया।