राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के अधिवेशन में उठे मुद्दे

शिवनरायन अध्यक्ष, कृष्णचन्द्र मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के बनकटी इकाई का अधिवेशन बनकटी बीआरसी पर सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्तओं ने प्राथमिक संवर्ग के शिक्षकोें से जुड़े मुद्दे उठाये और पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने पर जोर दिया। अधिवेशन में अधिकारियों, कर्मचारियों के 50 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबरिया रिटायर किये जाने के निर्णय को वापस लिये जाने की मांग किया गया।
अधिवेशन के बाद दूसरे सत्र में पर्यवेक्षक अमरेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार निषाद, महामंत्री अटल बिहारी गौड़ और कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव की देख रेख में बनकटी इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से शिवनरायन सिंह अध्यक्ष, कृष्णचन्द्र सिंह मंत्री और जय प्रकाश शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार निषाद ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर