Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व हिन्दू महासंघ ने देवरिया शिव मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान

कावरियों की सेवा के लिये लगेगा शिविर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा श्रावण मास के प्रथम दिन गुरूवार को बस्ती मुण्डेरवा मार्ग पर स्थित देवरिया मंदिर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अखिलेश सिंह ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जहां स्वच्छता होती है वहां ईश्वर का वास होता है। कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही कांवरिया भक्तों की शिविर लगाकर सेवा किया जायेगा।
महासंघ पदाधिकारियोें एवं स्थानीय नागरिकों को सम्बोधित करते हुये अखिलेश सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है।  भगवान शिव के भक्तों के लिए भी यह मास काफी महत्वपूर्ण होता है। भगवान शिव के भक्त सावन के महीने में पूरी श्रद्धा भक्ति से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं और कावर यात्रा निकाली जाती है। उन्होने कहा कि मंदिरों को स्वच्छ रखें जिससे वातावरण पवित्र रहे।
देवरिया मंदिर पर चलाये गये स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से सौरभ तिवारी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, राकेश सिंह जिला संगठन मंत्री अजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार जिला मीडिया प्रभारी,  डब्ल्यू सिंह राणा जिला मंत्री आदि ने योगदान दिया।