Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किराये के विवाद को लेकर अबुल खैर ट्रस्ट कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़

मुतवल्ली अकरम ने दिया तहरीर, कहा मेरी जान को खतरा
तोड़फोड़ करने वाले ले गये 50 हजार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के किरायेदारी का विवाद गहराता जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह उर्फ बब्बूखान  आये दिन विवाद की स्थितियां बना रहे हैं। यह आरोप लगाते हुये अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के मुतवल्ली मो. अकरम ने कोतवाली प्रभारी को दिये तहरीर में कहा है कि गुरूवार 14 जुलाई को वे ट्रस्ट के कार्यालय में पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खां, अमानुल्लाह, इराकी, बब्लू, पिन्टू शुक्ला सहित लगभग 150 लोगों ने लोहे का राड, हाकी, डंडा, पिस्तौल  आदि लेकर घुस आये और गाली गलौज करते हुये मो. अकरम खां और उनके स्टाफ के लोगों को मारा पीटा। यही नहीं उक्त लोगों ने कैशियर के पास से लगभग 50 हजार रूपया जबरिया छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बची।
बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबंधक एवं अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के मुतवल्ली मो. अकरम खां ने आरोप लगाया कि पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खां तथा कुछ अन्य लोग पिछले 20 वर्षो से बड़े दूकान, मकान आदि का किराया नहीं दे रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद उन्होने अभी तक चार्ज हस्तगत नहीं कराया। पद पर रहते हुये उन्होने ट्रस्ट को काफी नुकसान पहुंचाया है।  उनसे किराया नियमानुसार मांगा गया था जिस पर वे आमादा फौजदारी हो गये। मुतवल्ली मो. अकरम खां ने बताया कि पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खां आदि से उनकी जान को खतरा है और वे लोग कोई भी हरकत कर सकते हैं। उन्होने जिला प्रशासन से अपने एवं परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुये दोषियोें के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।