Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की जमीन पर जबरिया भवन निर्माण कराने का आरोप

उच्चाधिकारियों से जांच, कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र के खिरिहवा निवासी ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी को शपथ देते हुये कहा है कि कोहडवा के ग्राम प्रधान परशुराम यादव ने अवैध ढंग से ग्राम समाज की जमीन पर जबरिया कब्जा करने के साथ ही अपना निजी मकान भी निर्माण करा लिया है।
शिकायती पत्र में ओम प्रकाश ने कहा है कि जिस ग्राम समाज के जमीन के रक्षा का दायित्व  ग्राम प्रधान पर है वे स्वयं अपने अधिकार का दुरूपयोग कर रहे हैं। ग्राम समाज की भूमि खलिहान, शमशान, कव्रिस्तान की भूमि खाता संख्या 134 के खसरा नम्बर 139, 166 तथा कव्रिस्तान के खाता संख्या 148 के खसरा नम्बर 228 एवं शमशान के खाता नम्बर 149 के खसरा संख्या 229 की जमीनोें पर ग्राम प्रधान की बुरी नजर है। उन्होने खलिहान की जमीन पर अपना पक्का मकान खड़ा कर लिया। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर ग्राम प्रधान उन्हें धमकियां देते हैं कि मेरी पहुंच बहुत ज्यादा है, शिकायत करने से मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। ओम प्रकाश को आशंका है कि ग्राम प्रधान परशुराम अपनी ताकत का प्रयोग कर ओम प्रकाश और उनकेे परिजनों के विरूद्ध कोई भी षड़यंत्र कर सकते हैं। उन्होने स्वयं और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार भी प्रशासन से लगाया है।
ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मांग किया है कि ग्राम सभा के सरकारी जमीनों की पैमाइश करा लिया जाय और ग्राम प्रधान द्वारा खलिहान की जमीन पर बनवाये गये मकान का ध्वस्तीकरण कराने के साथ ही उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय जिससे कोई ग्राम सभा की जमीन पर जबरिया कब्जे का साहस न जुटा सके।