राखी बंधवाने आए एक युवक की दो लोगों ने ब्लेड से रेत दिया गला, आरोपियों के तलाश मे पुलिस

कबीर बस्ती न्यूज:

आगरा: आगरा में बाह के गांव विष्णुपुरा में बुधवार को राखी बंधवाने आए एक युवक की दो लोगों से खानपान के दौरान शराब के नशे में गाली गलौज और हाथापाई हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह इसी रंजिश में दोनों लोगों ने युवक का पीछे से हाथ पकड़कर ब्लेड से गला रेत दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्वालियर के सुरेश नगर निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को विष्णुपुरा गांव में अपनी बहन सोनम के घर राखी बंधवाने को आया था। खानपान के दौरान गांव के दो युवकों ने गाली गलौज की थी, जिसके विरोध पर हाथापाई हो गई थी। जिसकी रंजिश में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने पीछे से उसके हाथ पकड़ लिए। दूसरे ने ब्लेड से गला रेत दिया। चीखपुकार पर पहुंची बहन सुमन और उसके परिजनों को देखकर हमलावर भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में दहशत है। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में हुए झगडे़ को लेकर युवक के गले पर ब्लेड से हमला किया गया है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर