Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राज्य कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्राः डीएम ने बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरूवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा को राष्ट्र ध्वज दिखाकर रवाना किया। परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद के संयोजन में तिरंगा यात्रा शास्त्री चौक, दीवानी कचहरी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक होते हुये पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर संक्षिप्त सभा में बदल गई।
सभा को सम्बोधित करते हुये परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान से जो आजादी मिली है उसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि राज्य कर्मचारी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित करके स्वतंत्रता के खुशियों को साझा करें।
जिलाधिकारी कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद शुक्ल, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, विकास भवन कर्मचारी संघ के मंत्री ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्या, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, राजस्व संग्रह अमीन संघ अध्यक्ष सन्तोष शुक्ल, जिला पंचायत कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम शकल यादव, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक परमात्मा प्रसाद के साथ ही उदयपाल, सन्तोष राव, उमेश वर्मा, प्रमोद कुमार, आशीष शर्मा, मंशाराम, सन्तोष सिंह, शीतल गुप्ता, अमरेश श्रीवास्तव, उमा रमण त्रिपाठी, अनिल कुमार, रियाजत अली, अमरजीत चौहान, मालती पाण्डेय, जोखू यादव, प्रेमशंकर लाल, शिवमंगल पाण्डेय, नरेन्द्र उपाध्याय, मुकेश सोनकर, सुभाष मिश्र, विमल आनन्द, श्याम करन यादव, मो0 कलीम, राजेश कुमार, रणंजय सिंह, अमित कुमार के साथ ही विभिन्न विभागों के सैकड़ो कर्मचारी शामिल रहे।