भोला प्रसाद अध्यक्ष, सोनूपाल विश्वास कोषाध्यक्ष बनी

एकजुटता बनाये रखें शिक्षा मित्र-वीरेन्द्र कुमार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बस्ती के बनकटी विकास खण्ड के पदाधिकारियों का चुनाव ब्लाक संसाधन केन्द्र बनकटी के परिसर में चुनाव अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से भोला प्रसाद शुक्ल अध्यक्ष और श्रीमती सोनू पाल विश्वास को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संगठन ने अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वे एक सप्ताह के भीतर ब्लाक इकाई पदाधिकारियों का गठन कर जिला नेतृत्व को अवगत करा दें।
पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया से पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने शिक्षा मित्रों का आवाहन किया कि वे निराश न हो, अपनी एकजुटता बनाये रखे। एक न एक दिन अंधेरा छटेगा और उम्मीदों का सूरज निकलेगा। कहा कि दुर्भाग्य से शिक्षा मित्र राजनीति के शिकार हो गये इसके बावजूद हमें संगठन को मजबूत कर धैर्य से आगे बढना होगा।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार गौड़ कोषाध्यक्ष मक्खन लाल अटेवा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, संरक्षक चंद्र शेखर शर्मा, एआरपी अजय कुमार पाल, वंशराज गुप्ता , राकेश मिश्रा , दीपक पाण्डेय, राधेश्याम गुप्ता, शिक्षा मित्र राकेश उपाध्याय , नरेन्द्र शुक्ल, वंशीलाल, राज नारायन सिंह बालेन्द्र, जय प्रकाश पाण्डेय, नागेन्द्र चौबे  सीमा पाठक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर