Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में संतोष अध्यक्ष अनिल मन्त्री बने

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती। गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी हर्रैया बीआरसी पर संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों के अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर विमर्श के साथ ही दूसरे चरण में हर्रैया ब्लाक के पदाधिकारियों का चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है  शिक्षक का संगठन भी समाज के निर्माण के लिए ही है।
चुनाव अधिकारी अभिषेक उपाध्याय और चुनाव पर्यवेक्षक महेश कुमार ने बताया कि सर्व सम्मति से संतोष कुमार शुक्ल को अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मौर्य को मंत्री कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष मो. सलाम को संयुक्त मन्त्री प्रेम सागर, अखिलेश मिश्र, संगीत,अविनाश सिंह, कीर्ति आर्य, दुर्गा प्रसाद को उपाध्यक्ष रीना व मेराज अहमद को संगठन मन्त्री और संतोष कुमार वर्मा को प्रचार मन्त्री चुना गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की सबसे बड़ी और निर्णायक भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन धनीश त्रिपाठी ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।
इस दौरान अखिलेश मिश्र,विजय प्रकाश चौधरी, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, रमेश मिश्र, देवेंद्र वर्मा,राम भरत वर्मा,उमाशंकर मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश शुक्ल,  दिवाकर सिंह,पवन मिश्र, चंद्रभान चौरसिया, इन्द्रसेन मिश्र, रक्षाराम वर्मा,दिनेश वर्मा, बालकृष्ण मिश्र, शोभाराम वर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, विवेक कांत पाण्डेय,रवीश कुमार मिश्र,राम चरण चौधरी, प्रदीप पाण्डेय, प्रेम शंकर ओझा,अखिलानंद यादव,अरुण शुक्ल, जगदम्बा दूबे,प्रमोद ओझा, इश्तियाक अहमद, नईमुद्दीन, नरेंद्र पाण्डेय, संतोष यादव, बृजेश चौरसिया,शिव प्रकाश पाण्डेय,यशोदानंदन ओझा,गिरिजेश सिंह,शैलेश सिंह, अविनाश सिंह,राजीव शरण, अरुण दूबे, मनीष पाण्डेय,अचिंत पाण्डेय,अजय वर्मा,राघवेंद्र पाण्डेय,आशुतोष, सत्येन्द्र यादव,अमित मिश्र, ठाकुर प्रसाद, सर्वेश वर्मा,चन्दा रानी,मधु सिंह, पूर्णिमा पाण्डेय, जया सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।