पूर्व विधायक संजय प्रताप ने किया बस्ती बीडीए में स्थायी सचिव के नियुक्ति की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विकास प्राधिकरण बस्ती में स्थायी सचिव की नियुक्ति कराकर विकास कार्यो में तेजी लाये जाने और अवर अभियन्ता एवं कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाये जाने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि विकास प्राधिकरण बस्ती में स्थायी सचिव की नियुक्ति न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में सचिव पद का अतिरिक्त कार्य प्रभार एसडीएम को दिया गया है। ऐसे में अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य करने वाले अधिकारी कार्यालय में समय नहीं दे पा रहे हैं जिसके कारण बस्ती शहर विकास कार्य में पिछड़ता जा रहा है। अन्य विकास प्राधिकरणों की तरह बस्ती बीडीए में कोई विकास का कार्य नहीं हो पा रहा है न ही इनके द्वारा किसी योजना के अर्न्तगत जमीन का अधिग्रहण कर भवन का निर्माण कराकर लोगों को लाभान्वित ही किया गया है। केवल बीडीए के कर्मचारियों और अभियन्ताओं के द्वारा शहर में मानक के विपरीत नोएडा जैसे विकास प्राधिकरण के दर पर वसूली की जा रही है जिससे यहां के लोगों में काफी आक्रोया है। उन्होने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विकास प्राधिकरण बस्ती में स्थायी सचिव की नियुक्ति कराकर विकास कार्यो में तेजी लाये जाने और अवर अभियन्ता एवं कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर