Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

महर्षि कश्यप के जयन्ती पर निकली शोभा यात्रा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । महर्षि कश्यप के जयन्ती अवसर पर शुक्रवार को पाण्डेय बाजार स्थित मारवाडी मंदिर से गांधीनगर हनुमान मंदिर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष वृजकिशोर कसौधन के संयोजन में निकाली गई शोभा यात्रा में सबसे आगे कश्यप महाराज की झांकी और उसके बाद अग्रसेन महाराज, मोदक महाराज, नरहरि महाराज, गजनाथ गोविन्द महाराज आदि की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभा यात्रा पाण्डेय बाजार से मंगलबाजार, रोडवेज होते हुये गांधीनगर पहुंची।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कसौधन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भीक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। समस्त देव, दानव एवं मानव उनकी आज्ञा का अक्षरशः पालन करते थे। उन्हीं की कृपा से ही राजा नरवाहनदत्त चक्रवर्ती राजा की श्रेष्ठ पदवी प्राप्त कर सका। ऐसे महान पुरूषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि के सृजक’ उपाधि से विभूषित किया जाता है।
शोभा यात्रा में पूर्व विधायक रवि सोनकर, मनोज जायसवाल, सुभाष अग्रहरि, शिवा जी मोदनवाल, लक्ष्मी मोदनवाल, कुन्दनलाल वर्मा, धमेन्द्र चौरसिया, राधेश्याम कमलापुरी, वृजकिशोर कसौधन, मनोज कसौधन, दिलीप कसौधन, हिमांशु कसौधन, रवि कसौधन, अर्जुन साहू, दलजीत गुप्ता, धु्रप कसौधन, मनोज सर्राफ, गोपाल मद्धेशिया, कंचन कसौधन, किरन, सरोज, सुमन, श्रद्धा, बीना, मंजू, दिव्या, आदर्श, विनय, राधेश्याम, कृष्ण कुमार, अजीत, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, कसौधन युवा मोर्चा    जिलाध्यक्ष अंकुर कसौधन, जिला महामंत्री शिवम कसौधन, राजेन्द्र कसौधन, जगदीश अग्रहरि, रवि जायसवाल के साथ ही वैश्य समाज एवं समाज के विभिन्न वर्गो के लोग शामिल रहे।