प्रयागराज: शास्त्री पुल से एक वृद्ध अधिवक्ता ने लगाई गंगा मे छलांग

कबीर बस्ती न्यूजः

प्रयागराज: शास्त्री पुल पर कार खड़ी करने के बाद एक वृद्ध ने उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। पुल पर से गुजरते हुए जिसने भी यह दृश्य देखा वह सन्न रह गया। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके कार की तलाशी ली, जिसमें कई कागजात मिले हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान राजरूपपुर निवासी मदनलाल राय के रूप में हुई। वह पेशे से अधिवक्ता थे। शुक्रवार को रात्रि करीब 11 बजे टाटा की एक कार शास्त्री पुल पर बीचो बीच खड़ी हो गई। उसमें से निकले एक व्यक्ति ने गाड़ी की चाभी पुल पर रखने के बाद उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर पुल पर से गुजरने वाले सन्न रह गए।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से पर्स, मोबाइल और कुछ कागजात मिले। जिसके आधार पर व्यक्ति की पहचान मदन लाल राय नामक युवक के रूप में की गई। उस पर पता राजरूपपुर प्रयागराज अंकित था। गाड़ी छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। जिसका नंबर सीजी 04 एचसी 3619 है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही गंगा में युवक की खोजबीन के लिए भी प्रयास किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर