Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सीएमओ बस्ती बने डॉ. रुद्र प्रसाद मिश्र

                    प्रदेश में सात मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित कई चिकित्साधिकारियों का तबादला
कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: प्रदेश में सात मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित कई चिकित्साधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें दो सीएमओ सिर्फ दो महीने ही इस पद पर रह पाए। अब उनके स्थान पर नए लोगों को मौका दिया गया है। जबकि कई चिकित्साधिकारियों के तबादले निरस्त भी किए गए हैं।

शासन की ओर से जारी सूची में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी डॉ. नरेश अग्रवाल को सीएमओ मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक यह पद खाली चल रहा था। इसी तरह संयुक्त निदेशक कानपुर डॉ. रामकिशोर गौतम को सीएमओ शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हापुड़ डॉ. गीताराम को सीएमओ इटावा, सीएमएस छिबरामऊ डॉ. राजेश कुमार तिवारी को सीएमओ हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 30 जून को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इटावा डॉ. रविंद्र सिंह यादव को सीएमओ हरदोई की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे निरस्त कर दिया गया है। अब डॉ. रविंद्र सिंह यादव को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

महानिदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश कुमार यादव को सीएमओ बाराबंकी बनाया गया है। अब तक सीएमओ बाराबंकी रहे डॉ. रामजी अग्रवाल को परिवार कल्याण महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती दी गई है। एनएचएम महाप्रबंधक डॉ. राजेश कुमार झा को सीएमओ देवरिया बनाया गया है। इससे पहले 30 जून को संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण डॉ. विमल कुमार बैंसवार को सीएमओ देवरिया की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। अब उन्हें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। सीएमएस महोबा डॉ. रुद्र प्रसाद मिश्र को सीएमओ बस्ती बनाया गया है, जबकि अब तक सीएमओ बस्ती रहे डॉ. हरिदास अग्रवाल को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज के पद पर भेजा गया है।

इनके तबादले हुए निरस्त

भदोही के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तिवारी को महराजगंज भेजा गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। वह भदोही में बने रहेंगे। हरदोई के सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह को सीएचसी लालगंज आजमगढ़ भेजा गया है। संयुक्त निदेशक मेरठ डॉ. देवेंद्र कुमार का तबादला मुरादाबाद किया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय बरेली की डॉ. अनीता कुकरेती का तबादला भदोही किया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है।