Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महन्थ अवैद्यनाथ की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी, सहभोज 13 को

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अस्पताल चौराहे के निकट स्थित सुलक्ष्मी टावर पर सम्पन्न हुई। बैठक में ब्रह्मलीन महन्थ अवैद्यनाथ महाराज के साप्ताहिक पुण्य तिथि के निमित्त 13 सितम्बर को प्लास्टिक काम्पलेक्स के निकट सरला स्कूल के सामने आयोजित संगोष्ठी, सहभोज, तैयारियों पर विमर्श किया गया। अखिलेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के साथ ही अनेक संत, महात्मा, विद्वतजन हिस्सा लेंगे।
महासभा के प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राना, मण्डल प्रभारी सरजू प्रसाद शुक्ल ने कहा कि  ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्य स्मृति कार्यक्रम मे उनके योगदान पर व्यापक चर्चा एक अवसर है। वे भारतीय संस्कृति, हिन्दुत्व के प्रबल रक्षक थे। उनकी स्मृतियों पर सदैव चर्चा होनी चाहिये।
तैयारी बैठक में महासभा के जिला प्रभारी चन्द्रशेखर कमलापुरी, जिला प्रभारी महेश हिन्दुस्थानी, जिला संयोजक परमानन्द गुप्ता, सह संयोजक विन्द गोपाल तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ तिवारी, संगठन मंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री   विपिन सिंह  जिला संयोजक राजेश विधायक, उपाध्यक्ष अजय मिश्र, कल्लू बाबा, विजयशंकर, विजय कुमार शुक्ल, सुन्दरजी महाराज,  अमरजीत सिंह, चन्द्रेश पाठक, प्रदीप सिंह, अंकित सिंह, राजकुमार चौधरी, प्रमोद कुमार, राहुल कमलापुरी, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अंकित पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।